Sunday, October 4, 2015

वरना आन पर जिस दिन आ पङे नामोँ निशान मिटाने वाले हैँ

ना खङग ना तलवार ना किसी भी भाल से
भारत माँ का बेटा हुँ नहीँ किसी भी वार से
भारत माँ की ओर गर कोई अंगुली भी उठाएगा
धर नरसिँहा रुप मैँ दौङा चला आँऊगा
शहिदोँ के खुन से रंगी मिट्टी हिन्दुस्तान की
जान की मुझको खबर नहीँ परवाह है भारत माँ की
माँ की रक्षा खातिर हमने पहना कफन का चोला है
दुश्मन की गोली की परवाह नहीँ हम फौलादी शोला हैँ
कोई बाँट नहीँ सकता हमेँ जाति और मजहबोँ मेँ
हिन्दु-मुस्लिम अलग नहीँ हम सभी है एक मेँ
कोई जाति कोई मजहब अलग नही हैँ देश मेँ
सभी साथ है फर्क यही है अलग-अलग है भेष मेँ
बुरी नजर भी तिरंगा पर अगर कोई डालेगा
माँ के वीर सपुतोँ का फिर हाथ खाली नहीँ रह जाएगा
हर सपुतोँ के हाथ मेँ होगी खुन से रंगी तलवार की
शहिदोँ के खुन से रंगी मिट्टी हिन्दुस्तान की
साथ चलोगे साथ बढोगे तो हम साथ निभाने वाले हैँ
वरना आन पर जिस दिन आ पङे नामोँ निशान मिटाने
वाले हैँ
नाम नहीँ रह जाएगा फिर दुनिया के मानचित्र पर
इतिहास बन कर रह जाओगे फिर देँखेगे तुझे चलचित्र पर
अभी वक्त है अभी सम्भल जा हम गिले-शिकवे भुलाने वाले हैँ
वरना आन पर जिस दिन आ पङे नामोँ निशान मिटाने
वाले हैँ

क्या आपने सिम कार्ड को सुरक्षित किया है?


सिम कार्ड पर आपके बारे में कीमती जानकारी रहती है.
अगर आपने अपने स्मार्टफोन के डेटा को एन्क्रिप्ट किया है या अपने स्मार्टफोन को पिन से लॉक किया है तो भी कोई आपका सिम कार्ड निकालकर आपके बारे में ढेर सारी जानकारी हासिल कर सकता है.
अगर आप अपने एंड्रॉयड फ़ोन की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं तो आप अपने स्मार्टफोन के सिम को लॉक करने की सोच सकते हैं.
सिम कार्ड एक डिफ़ॉल्ट पिन के साथ ही आता है और पिन अनलॉक की या पीयूके होता है. अगर आप गलती से सिम कार्ड को लॉक कर देते हैं या गलत पासवर्ड डाल देते हैं तो पीयूके उसे अनलॉक करने में मदद करता है.
कैसे करें सिम लॉक
सिम को लॉक करना बहुत मुश्किल नहीं है. जिस स्मार्टफोन में आपने सिम डाल रखा है उसके सेटिंग्स में जाइए और उसके बाद ‘मोर टैब’ पर क्लिक कीजिए.
उसके बाद सिक्योरिटी चुनना होगा और उसके बाद समय है ‘सेट अप सिम कार्ड लॉक’ चुनने का.
फिर ‘लॉक सिम कार्ड’ के साथ वाले बॉक्स को टिक कर दीजिए और अपना पिन डाल दीजिए. उसके बाद ओके दबाइए.
जब भी सिम लॉक होगा, तो आप कोई भी कॉल बिना पिन डाले नहीं कर पाएँगे.
अगर आप सिम के पिन को बदलना चाहते हैं तो ‘चेंज सिम पिन’ पर क्लिक कीजिए और उसके बाद अपना पुराना पिन डाल दीजिए और ओके दबा दीजिए.
उसके बाद आपको अपना नया पिन दो बार डालना होगा. दोनों बार पिन डालने के बाद ओके पर क्लिक करना ज़रूरी है.
उसके बाद आपको अपनी डिवाइस को फिर से स्टार्ट करना होगा और अपना सिम का पिन भी डालना होगा. बिना पिन के आपका सिम किसी भी काम का नहीं है.
ये सब करने के पहले आपको खुद से ये पूछना चाहिए- क्या फ़ोन और सिम कार्ड के लिए इस तरह की सुरक्षा ज़रूरी है?
जवाब अगर हां है, तभी ये क़दम उठाएं.